किफायती घरों के निर्माण की प्रगति को लेकर होगी समिट
किफायती घरों के निर्माण की प्रगति को लेकर गुरुग्राम में होगी समिट। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 26 अक्टूबर को करेंगे इस समिट का उद्घाटन।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: प्रदेश में रियल एस्टेट खासकर अफोर्डेबल हाउ¨सग (किफायती घरों) को लेकर क्या प्रगति है इसके लिए 'अफोर्डेबल हाउ¨सग कम हरेरा समिट' का आयोजन किया जाएगा। यह समिट शहर स्थित होटल ओबेरॉय में 26 अक्टूबर को होगी। इसे नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नारेडको) द्वारा कराया जा रहा है। यह एक स्व नियामक बॉडी है। जो आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत काम करता है। समिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किया जाएगा।
समिट के दौरान मुख्य रूप से प्रदेश की उन परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी जो हरियाणा भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (हरेरा) में पंजीकृत होंगी। इस प्राधिकरण के गठन के बाद इसका प्रयास कितना सफल हुआ है और आगे क्या संभावनाएं हैं इसका भी आकलन समिट के दौरान किया जाएगा। रियल एस्टेट में गड़बड़ियों को दूर करने की दिशा में रेरा एक बड़ा कदम है। इस क्षेत्र पर इसका प्रभाव किस स्तर पर है इसका भी आकलन किया जाएगा। रियल एस्टेट को लेकर जो नीतियां बनाईं गई हैं उन्हें और कारगर कैसे बनाया जाए इसके बारे में भी विचार किया जाएगा।
बिल्डरों में उत्तरदायित्व और पारदर्शिता को बढ़ा कर रियल एस्टेट की खरीद को आसान बनाने और खरीददारों में विश्वास पैदा करने की आज जरूरत है। ऐसा होगा तो ही 2022 तक सभी के लिए सस्ते आवास को लेकर और प्रगति होगी। इस दिशा में अब तक क्या हासिल हुआ है इसका भी समिट के दौरान नजर डाली जाएगी। राज्य में रियल एस्टेट बाजार के लिए एक अनुकूल वातावरण बनाने के लिए खरीदारों को सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जा रहा है। इस एक दिवसीय समिट में बिल्डर, डेवलपर्स, सरकारी प्रतिनिधि, निवेशक, सहायक उद्योगों के प्रतिनिधि और रियल एस्टेट इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे।