विद्यार्थियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पटेल नगर स्थित नीरज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल की प्राचार्य कमला शर्मा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि देश-सेवा उनका सबसे पहला कर्तव्य है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पटेल नगर स्थित नीरज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल की प्राचार्य कमला शर्मा ने बताया कि स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लिए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली निकाली। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि देश-सेवा उनका सबसे पहला कर्तव्य है। हमें अपने देश की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। अपने देश के जवानों का सम्मान करना चाहिए। इन्हीं की बदौलत हम अपने घरों में शांति से रह पाते हैं। उन्होंने मांग की है कि सरकार आतंकवादियों को सबक सिखाए। रैली स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक तक गई। इस दौरान स्कूल से शिक्षक चंद्रकला, ममता शर्मा, गीता राणा और संतोषी ने भी विद्यार्थियों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।