किगडम ऑफ ड्रीम्स में होगा राज्यस्तरीय बाल महोत्सव
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाल महोत्सव-2019 का आयोजन 19 से 23 दिसंबर तक जिले के सेक्टर-29 स्थित किगडम ऑफ ड्रीम्स में किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल ने बताया हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय बाल महोत्सव-2019 का आयोजन 19 से 23 दिसंबर तक जिले के सेक्टर-29 स्थित किगडम ऑफ ड्रीम्स में किया जाएगा। महोत्सव 2019 का थीम 'ड्रीम कम ट्रू' रखा गया है। इसमें विद्यार्थियों की चार समूहों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। पहला समूह कक्षा पांच तक, दूसरा समूह कक्षा छह से आठ, तीसरा समूह कक्षा नौ व दस और चौथे समूह में कक्षा ग्यारह और बारह के विद्यार्थी शामिल होंगे।
कृष्ण ढुल ने यह जानकारी शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले बाल महोत्सव में एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकल गान, पोस्टर मेकिग, पेंटिग, रंगोली, फैंसी ड्रेस, कार्ड मेकिग, फेस पेंटिग, बेस्ट ड्रामेबाज, थाली डेकोरेशन, कैंडल व दीया डेकोरेशन सहित विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रदेश के राज्यपाल सत्यनारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहरलाल सहित केंद्रीय मंत्री व अलग-अलग दिनों में प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश की पृष्ठभूमि से जुड़े बॉलीवुड कलाकार व खेल जगत की नामी हस्तियां भी शिरकत करेंगी। बच्चों के मनोरंजन के लिए होंगे खास इंतजाम
परिषद के महासचिव कृष्ण ढुल ने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत बच्चों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे। बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले, घोड़े व ऊंट की सवारी, कठपुतली का खेल व विभिन्न प्रकार के बच्चों के मनपसंद खानपान की स्टॉल्स लगाई जाएंगी। इसके साथ ही बच्चों के लिए उपहार भी रखे गए हैं।
बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आकर बाल महोत्सव का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए परिवहन सहित अन्य इंतजाम किए गए हैं। सभी स्कूलों को इस महोत्सव का निमंत्रण पहले ही भेज दिया गया है। दूरदराज से आने वाले बच्चों के लिए परिषद द्वारा मौसम के अनुसार ठहरने की विशेष व्यवस्था की जाएगी। इस अवसर पर मंडल बाल कल्याण अधिकारी अमरनाथ नरवाल, बाल कल्याण अधिकारी सरोज मलिक, जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक, वीरेंद्र यादव, कमलेश शास्त्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।