विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का इंजन फेल, 1 घंटे तक परेशान रहे यात्री; कई ट्रेनें प्रभावित

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:06 PM (IST)

पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14728 का इंजन फेल हो गया, जिससे यात्रियों को एक घंटे से अधिक समय तक परेशानी हुई।

ट्रेन संख्या 14728 का इंजन फेल। AI जनरेटेड

ट्रेन संख्या 14728 का इंजन फेल। AI जनरेटेड

HighLights

  1. पटौदी रोड स्टेशन पर ट्रेन 14728 का इंजन फेल हुआ।

  2. श्रीगंगानगर एक्सप्रेस एक घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही।

  3. यात्रियों को परेशानी हुई, अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

संवाद सहयोगी, पटौदी, (गुरुग्राम)। दिल्ली में तिलक ब्रिज से श्रीगंगानगर जाने वाली ट्रेन संख्या 14728 का इंजन फेल होने से बुधवार रात पटौदी रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी खराबी के कारण ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक स्टेशन पर खड़ी रही।

इसके चलते यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई, वहीं अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होने की जानकारी मिली।

दूसरा इंजन मंगवाया

निर्धारित समय के अनुसार, ट्रेन को रात 8:11 बजे पटौदी रोड स्टेशन पहुंचना था, लेकिन देरी से यह करीब 9:25 बजे स्टेशन पहुंची। पटौदी रोड पर उतरने वाले यात्री तो उतर गए, लेकिन ट्रेन आगे रवाना नहीं हो सकी। बताया गया कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया था। इसके बाद दूसरा इंजन मंगवाया गया।

10:35 बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना

आवश्यक व्यवस्था के बाद ट्रेन रात करीब 10:35 बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुई। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से इसमें सवार यात्रियों को इंतजार करना पड़ा और रेल यात्री चिंतित नजर आए। वहीं, इससे अन्य गाड़ियों के भी देरी से चलने की सूचना मिली।