Move to Jagran APP

खेल : बजरंग पुनिया व विनेश फौगाट का खेल रत्न अवॉर्ड का दावा

जकार्ता एशियन खेलों में चैंपियन रहे हरियाणा के -- खिलाड़ियों का राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए दावा है। स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया व विनेश फौगाट और विकास कृष्णन यादव का खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दावा है और अन्य --- खिलाड़ियों का अर्जुन अवॉर्ड के लिए दावा किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:12 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:12 PM (IST)
खेल : बजरंग पुनिया व विनेश फौगाट का खेल रत्न अवॉर्ड का दावा
खेल : बजरंग पुनिया व विनेश फौगाट का खेल रत्न अवॉर्ड का दावा

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

loksabha election banner

जकार्ता एशियाई खेलों में चैंपियन रहे हरियाणा के 9 खिलाड़ियों ने राष्ट्रपति अवॉर्ड के लिए दावा किया है। स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया व विनेश फौगाट और विकास कृष्णन यादव का खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दावा है और अन्य 6 खिलाड़ियों का अर्जुन अवॉर्ड के लिए दावा किया गया है। जल्द कमेटी तय करेगी कि देशभर से खिलाड़ियों के आए आवेदन में कौन-कौन खिलाड़ी अवॉर्ड के हकदार बनते हैं।

दरअसल जकार्ता में भारत ने 15 स्वर्ण पदक समेत 69 पदक जीते है। जिसमें अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने 18 पदक (6 स्वर्ण, 5 रजत और 7 कांस्य पदक) जीतकर देश का नाम रोशन किया था। अवॉर्ड के लिए कुछ खिलाड़ियों के नाम खेल एसोसिएशन ने भेजा है तो कुछ ने स्वयं अपना नाम अवॉर्ड के लिए भेजा है।

----

कुश्ती ::

जकार्ता एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया व विनेश फौगाट दोनो अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित है और दोनो स्टार पहलवानो का इसबार खेल रत्न अवॉर्ड के लिए दावा है।

-

एथलेटिक्स ::

ट्रिपल जंप इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले अर¨पदर ¨सह के अलावा भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और डिस्कस थ्रो इवेंट में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा पुनिया का अर्जुन अवॉर्ड के लिए दावा है।

-

कबड्डी ::

2014 एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय कबड्डी टीम की खिलाड़ी प्रियंका का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा गया है।

-----

मुक्केबाजी ::

जकार्ता चैंपियन मुक्केबाज अमित पंघाल का दावा अर्जुन अवॉर्ड के लिए और कांस्य पदक जीतने वाले विकास कृष्णन यादव का खेल रत्न व एशियन खेलों में खेलने वाली सोनिया लाठर की तरफ से अर्जुन अवॉर्ड के लिए दावा किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.