लड़कों में सोनीपत व लड़कियों के वर्ग में रोहतक टीम रही विजेता
गांव दौलताबाद स्थित पवनपुत्र व्यायामशाला में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के पहलवानों का दबदबा रहा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गांव दौलताबाद स्थित पवनपुत्र व्यायामशाला में दो दिवसीय राज्यस्तरीय सब-जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता में सोनीपत के पहलवानों का दबदबा रहा। रविवार को दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्पर्धा में सोनीपत के पहलवान ट्राफी जीतने में कामयाब रहे।
वहीं लड़कियों के वर्ग में रोहतक टीम ट्राफी हासिल करने में कामयाब रही। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के जिला महासचिव जयभगवान कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 650 के करीब पहलवान फ्री स्टाइल ग्रीको रोमन व लड़कियां शामिल थीं। इस मौके पर भारतीय कुश्ती महासंघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने विजेता पहलवानों को मेडल व ट्राफी भेट की। फ्री स्टाइल स्पर्धा:
45 किग्रा
नाम - पदक - शहर
साहिल - स्वर्ण - हिसार
अभिषेक - रजत - झज्जर
रोहित - कांस्य - झज्जर
रोहित - कांस्य - झज्जर
-----
51 किग्रा :
चिराग - स्वर्ण - सोनीपत
सुरेंद्र - रजत - रोहतक
विशाल - कांस्य - रोहतक
ललित कुमार - कांस्य - भिवानी 55 किग्रा ::
भूवनेश - स्वर्ण - चरखीदादरी
कपिल - रजत - रोहतक
हरीष - कांस्य - रोहतक 65 किग्रा :
अतुल - स्वर्ण - पानीपत
अंकित - रजत - सिरसा
रोहित - कांस्य - भिवानी
भीम सिंह - कांस्य - रोहतक 80 किग्रा ::
परविद्र - स्वर्ण - झज्जर
सचिन - रजत - सोनीपत
सुमित - कांस्य - कैथल
सचिन मोर - कांस्य - हिसार
-----
100 किग्रा :
सुमित - स्वर्ण - हिसार
राजू - रजत - कैथल
विक्रांत - कांस्य - सोनीपत
जोगेंद्र - कांस्य - सोनीपत
---- लड़कियों के वर्ग ::
43 किग्रा :
स्नेहा - स्वर्ण - सोनीपत
नेहा - रजत - झज्जर
वर्षा - कांस्य - रोहतक
जन्नू - कांस्य - रोहतक
--
49 किग्रा :
अंजली स्वर्ण - रोहतक
आरती - रजत - रोहतक
मार्या - कांस्य - साई भिवानी
मीनू - कांस्य - फतेहाबाद
57 किग्रा :
ज्योति - स्वर्ण - हिसार
कल्पना - रजत - भिवानी
अनु - कांस्य - रोहतक
दीप्ति - कांस्य - झज्जर
- 65 किग्रा ::
सिटू - स्वर्ण - फतेहाबाद
तनू - रजत - हिसार
किरन - कांस्य - रोहतक
-----
73 किग्रा :
मंजू - स्वर्ण- हिसार
प्रिया - रजत - जींद
स्नेह - कांस्य - रोहतक
सुनिना - कांस्य - सोनीपत