बिना किट के खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना
रविवार को जिला स्कूली खिलाड़ी बिना खेल किट- ड्रेस के प्रतियोगिता में खेलने रवाना हो गए।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: रविवार को जिला स्कूली खिलाड़ी बिना खेल किट-ड्रेस के प्रतियोगिता के लिए रवाना हो गए। सोमवार से प्रदेश के चार जिला में राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिताएं शुरू हो रही हैं। खिलाड़ियों को खेल किट जिला शिक्षा विभाग की तरफ से दी जानी थी लेकिन महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा विभाग हरियाणा के आदेश के चलते खिलाड़ियों को किट नहीं मिल सकी।
दरअसल महानिदेशक ने आदेश दिए हैं कि सभी जिला खिलाड़ियों की खेल किट 'गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मार्केट' से खरीदे। वहीं जिला स्कूली खेल अधिकारियों का कहना है कि गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मार्केट से किट खरीदने की लंबी प्रक्रिया है और ऐसे में खिलाड़ियों को समय पर खेल किट नहीं मिल सकेगी। अगर एक-डेढ़ माह पहले ही आदेश मिलते तो किट खरीदी जा सकती थी और महानिदेशक के आदेश 14 अगस्त को आए हैं।
बताया जा रहा है जिस स्कूलों के खिलाड़ी व टीम खेलने गए हैं उन्होंने स्वयं ही किट की व्यवस्था की है। जबकि यह व्यवस्था जिला शिक्षा विभाग की तरफ से की जाती है।
19 से 21 अगस्त यमुनानगर :
- अंडर-17,19 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की वेटलिफ्टिग व कराटे प्रतियोगिता
- अंडर-19आयु वर्ग के लड़कियों का क्रिकेट प्रतियोगिता
- अंडर-17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की लॉन टेनिस प्रतियोगिता
- 19 अगस्त से इन जिलों में शुरू होंगे खेल :
हिसार :
- अंडर- 17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की योगा, वालीबॉल प्रतियोगिता
- अंडर-19 आयु वर्ग के लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता
- सिरसा :
- अंडर- 17 आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता
- अंडर-19 लड़कों की वॉटर पोलो प्रतियोगिता
- अंडर-17 लड़कियों की फुटबॉल प्रतियोगिता
--
फतेहाबाद :
- अंडर-19 लड़के व लड़कियों की खो खो प्रतियोगिता
- अंडर-17 लड़के व लड़कियों की कुश्ती प्रतियोगिता