तैराक यारदान मल्होत्रा ने जीता रजत पदक
कुरुक्षेत्र में खेली जा रही राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के यारदान मल्होत्रा ने रजत पदक जीता। 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भाग ले रहे थे और रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट पक्का किया। प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ी भाग ले रहे थे और शहर के इस तैराक ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में जगह पक्की की थी। फाइनल राउंड में यारदान स्वर्ण पदक की दौड़ से करीबी मुकाबले में वंचित रहे और रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। यारदान का कहना है कि उनका ध्यान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रहेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लिए पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसकी तैयारी अभी से शुरू की जाएगी ताकि पदक जीता जा सके।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कुरुक्षेत्र में खेली जा रही राज्य स्तरीय स्कूली तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम के यारदान मल्होत्रा ने रजत पदक जीता। 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भाग ले रहे थे और रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट पक्का किया। प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ी भाग ले रहे थे और शहर के इस तैराक ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल राउंड में जगह पक्की की थी। फाइनल राउंड में यारदान स्वर्ण पदक की दौड़ से करीबी मुकाबले में वंचित रहे और रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। यारदान का कहना है कि उनका ध्यान राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रहेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के लिए पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है। इसकी तैयारी अभी से शुरू की जाएगी, ताकि पदक जीता जा सके।