मंडल कार्यालयों में बैठेंगे खेल उप निदेशक
खेल विभाग अपने खेल उप निदेशको दोबारा प्रदेश के चारों मंडल कार्यालयों में बैठाएगा। प्रदेश के मंडल कार्यालय गुरुग्राम अंबाला रोहतक और हिसार हैं यहां के खेल कार्यालय में खेल उप निदेशक बैठेंगे।
जारगण संवाददाता, गुरुग्राम: खेल विभाग अपने खेल उप निदेशकों को दोबारा प्रदेश के चारों मंडल कार्यालयों में बैठाएगा। प्रदेश के मंडल कार्यालय गुरुग्राम, अंबाला, रोहतक और हिसार में हैं। माना जा रहा है अगले सप्ताह गुरुग्राम समेत अन्य मंडल कार्यालय में उप खेल निदेशक पहुंच जाएंगे।
दरअसल पहले खेल उप निदेशक पहले मंडल स्तर पर बैठते थे, लेकिन 2015-16 में सभी उप निदेशक को चंड़ीगढ़ कार्यालय में बैठने के आदेश दे दिए गए थे, जिसके बाद सभी खेल उप निदेशक चंड़ीगढ़ कार्यालय में बैठ रहे थे। अब खेल मंत्री संदीप सिंह ने निर्णय लिया है कि अब खेल उप निदेशकों को मंडल कार्यालयों में बैठाया जाएगा। जिला खेल अधिकारी राज यादव ने बताया कि अगले सप्ताह तक गुरुग्राम में खेल उप निदेशक पद संभाल सकते हैं।