महिला मैराथन के लिए हो चुके 33 हजार रजिस्ट्रेशन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर साइबर हब में होने वाली महिला मैराथन के लिए 33 हजार से ज्यादा प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) पर साइबर हब में होने वाली महिला मैराथन के लिए 33 हजार से ज्यादा प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी व खेल विभाग के प्रधान सचिव ओपी सिंह ने बताया कि 33,598 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी है। जिसमें 5 किलो मीटर दौड़ के लिए 17,576 व 10 किलो मीटर दौड़ के लिए 10,131 और 21 किलोमीटर दौड़ के लिए 4195 के अलावा 42.2 किलोमीटर दौड़ में 1696 प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं। ओपी सिंह ने कहा कि इस में 459 प्रतिभागी ऐसी है जिनकी आयु 50 वर्ष से ज्यादा है। दौड़ में भाग लेने के लिए वेबसाइट www.द्दह्वह्मह्वद्दह्मड्डद्व द्वड्डह्मड्डह्लद्धश्रठ्ठ.द्बठ्ठ पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। 5 मार्च शाम तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
सोमवार को सेक्टर 29 व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दौड़ ट्रायल दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस की महिलाओं के अलावा स्कूली छात्राएं व आस पास की महिलाओं को शामिल किया गया। जिले में हर रोज अलग-अलग हिस्से में ट्रायल दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
सोहना में हुई दौड़
मैराथन की तैयारी को लेकर सोहना राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय व केडीम विद्यालय, बाल भारती विद्यालय की करीब 1200 छात्राओं ने सोमवार को मैराथन ट्रायल में भाग लिया। 5 किलोमीटर तक सभी प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। मुख्य अध्यापक सुनील कुमारी ने कहा कि आठ मार्च को सोहना से बड़ी संख्या में लड़कियां व महिलाएं भी मैराथन में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए यहां से रजिस्ट्रेशन कराया गया जा रहा है।