जूडो खिलाड़ियों का ट्रायल एक मार्च को
राज्य स्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए आगामी एक मार्च को जिला खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि आठ मार्च को भिवानी में सीनियर राज्य स्तरीय लड़के व लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता खेली जाएगी। जिसमें गुरुग्राम समेत प्रदेशभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्य स्तर पर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल द्वारा चयन किया जाएगा। महेंद्र ने कहा कि जूडो अकादमी गांव धनवापुर स्थित ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को पहुंचा होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक सभी खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा और उसके बाद मुकाबले कराएं जाएंगे। लड़कों के वर्ग में 60 किग्रा 66 73
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: राज्यस्तरीय सीनियर जूडो प्रतियोगिता के लिए एक मार्च को जिला खिलाड़ियों का ट्रायल द्वारा चयन किया जाएगा। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि आठ मार्च को भिवानी में सीनियर राज्यस्तरीय लड़के व लड़कियों की जूडो प्रतियोगिता खेली जाएगी। महेंद्र ने कहा कि गांव धनवापुर स्थित जूडो अकादमी में ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को पहुंचना होगा। सुबह 10 से 11 बजे तक सभी खिलाड़ियों का वजन किया जाएगा और उसके बाद मुकाबले कराए जाएंगे। लड़कों के वर्ग में 60 किग्रा, 66, 73, 81, 90, 100 और प्लस 100 किग्रा में शामिल होंगे। लड़कियों के वर्ग में 48 किग्रा, 52, 57, 63, 70, 78 व प्लस 78 किग्रा में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी 16 से 20 मार्च तक चंडीगढ़ में खेली जाने वाली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे।