जिले के मोहित ने जीता स्वर्ण पदक
रविवार को राज्य स्तरीय सब जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: रविवार को गांव धनवापुर स्थित अजित स्टेडियम में राज्यस्तरीय सब-जूनियर व कैडेट जूडो प्रतियोगिता का आगाज हुआ। नन्हे जूडो खिलाड़ियों में पदक के लिए जोरदार मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लड़के व लड़कियां शामिल हैं। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 500 के करीब खिलाड़ी शामिल हैं। प्रशिक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले दिन अंडर-14 लड़के व लड़कियों के मुकाबले खेले गए। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों के फाइनल मुकाबले देर रात तक कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जीतने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
अंडर 14 लड़कियां
28 किग्रा
रेखा कैथल
ममता भिवानी
वंशिका गुरुग्राम
कैफी जींद 32 किग्रा
अंजली झज्जर
नैनसी सोनीपत
आरती कैथल
प्राची कैथल 40 किग्रा
प्रिया रोहतक
स्वीटी पंचकूला
अनू गुरुग्राम
अनू भिवानी अंडर 14 लड़के
30 किग्रा
मोहित गुरुग्राम
परमानंद हिसार
सचिन कैथल
दीपेश सोनीपत 35 किग्रा
सूर्य प्रताप हिसार
प्रींस पानीपत
जतीन झज्जर
आर्यन गुरुग्राम 55 किग्रा
नितेश सिरसा
सचिन हिसार
राहुल सोनीपत
ग्रवित रोहतक