शहर के महेश ने जीता कांस्य पदक
गुरुग्राम के तीरंदाजी खिलाड़ी महेश ने एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीता।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गुरुग्राम के तीरंदाजी खिलाड़ी महेश ने एकल मुकाबले में कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में खेलते हुए शहर के इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किया। 50 व 30 मीटर दूरी पर निशाना लगाकर पदक हासिल किया। प्रशिक्षक भगवत ने बताया कि करीबी मुकाबले में महेश ने कांसरू पदक पर संतोष करना पड़ा। एकल मुकाबले में झज्जर के गौरव ने स्वर्ण पदक और भिवानी के मनदीप ने रजत पदक जीता है। टीम स्पर्धा में हिसार टीम ने स्वर्ण पदक और भिवानी टीम ने रजत पदक और गुरुग्राम टीम कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही। सोमवार को गांव भोंडसी स्थित आरबीएसएम स्कूल में राज्य स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज हुआ है और दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-17, 19 लड़के व लड़कियां शामिल हैं।