35 पदकों के साथ हरियाणा बना कुश्ती चैंपियन
ओडिशा में खेली गई ओडिशा में खेली गई
अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम
ओडिशा में खेली गई 38वीं फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल और 22वीं लड़कियों की सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हरियाणा चैंपियन रहा। हरियाणा के पहलवानों ने लड़कों के फ्री स्टाइल वर्ग व ग्रीको रोमन इवेंट और लड़कियों के वर्ग में ट्रॉफी जीतने के साथ ओवर ऑल चैंपियन ट्रॉफी हासिल की। प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों ने तीनों वर्ग में 35 पदक जीते हैं। हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार हुड्डा ने कहा कि बुधवार को लड़कों के फ्री स्टाइल वर्ग में मुकाबले हुए थे, जिसमें हरियाणा ने 7 पदक जीते। ग्रीको रोमन में 13 पदक और लड़कियों के वर्ग में 15 पदक जीते है।
बुधवार को फ्री स्टाइल के हुए इवेंट में 45 किग्रा वर्ग में आकाश ने स्वर्ण पदक और 48 में उदित ने स्वर्ण व 51 में विपिन ने रजत पदक हासिल किया। 55 में अमन ने स्वर्ण पदक और 71 में राहुल ने स्वर्ण पदक जीता। 80 में जो¨गद्र ने रजत पदक व दीपक ने कांस्य पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में 174 अंक पर चैंपियन ट्रॉफी हासिल की और दिल्ली टीम 170 अंक पर द्वितीय रही। उत्तर प्रदेश की टीम 88 अंक पर तृतीय रही।
------
फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन और लड़कियों के वर्ग में पदक :::
प्रतियोगिता में हरियाणा के पहलवानों ने 17 स्वर्ण पदक और 9 रजत व 9 कांस्य पदक जीते हैं। जिसमें लड़कियों के वर्ग में 7 स्वर्ण, 3 रजत व 5 कांस्य और ग्रीको रोमन इवेंट में 6 स्वर्ण, 4 रजत व 3 कांस्य पदक हासिल किए। फ्री स्टाइल इवेंट मुकाबलों में 4 स्वर्ण पदक और 2 रजत व एक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।