खेल : ग्रीको रोमन में हरियाणा बना चैंपियन
ओडिशा में खेली जा रही लड़कों के वर्ग की 3
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: ओडिशा में खेली जा रही लड़कों के वर्ग की 38वीं फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन स्टाइल और 22वीं लड़कियों की सब-जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सोमवार को ग्रीको रोमन इवेंट के मुकाबले हुए और हरियाणा टीम चैंपियन बनी है। हरियाणा पहलवानों ने 13 पदकों के साथ ग्रीको रोमन इवेंट में ट्रॉफी हासिल की। हरियाणा टीम ने 198 अंक व दिल्ली टीम ने 135 अंक और साई टीम ने 97 अंक हासिल किए।
हरियाणा कुश्ती एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार हुड्डा ने कहा कि हरियाणा से 60 पहलवानों का दल भाग ले रहे हैं। हरियाणा के पहलवानों में 48 किग्रा वर्ग में रुबिन स्वर्ण पदक और मनीष रजत पदक जीता। 51 में रवि कुमार कांस्य और 55 में विशाल ने कांस्य पदक हासिल किया। 60 में रवि ने स्वर्ण पदक और अंकित ने रजत पदक जीता। 71 में सचिन ने स्वर्ण पदक और सचिन ने रजत पदक जीता। 80 में रोहित ने स्वर्ण पदक और 92 में नितेश ने स्वर्ण पदक और योगेश ने कांस्य पदक हासिल किया। 110 किग्रा वर्ग में प्रवेश ने स्वर्ण पदक और संजय ने रजत पदक जीता।