Move to Jagran APP

स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की जरूरत: राज यादव

स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह मना रहा जिला खेल विभाग ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हॉकी टीमों के बीच मुकाबला कराया गया। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राज यादव ने कराया। राज ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संदेश दिया है कि भगवान की सेवा करना है तो मानव सेवा की जाए और मानव सेवा जरुरतमंद की सहायता है। स्वामी ने हर जीव की सेवा व दयाभाव रखने का संदेश पूरी दुनिया में दिया है। आज हमें उसी राह पर चलकर देश-समाज को आगे बढ़ाना होगा। राज ने कहा कि युवाओं को स्वामी के बताए रास्ते व विचारों को अपना होगा। जो युवा स्वामी के विचारों का अपनाएगा वह जीवन में शांति व प्रगति को हासिल करेगा। वहीं स्वामी विवेकानंद- ए टीम व स्वामी विवेकानंद-बी टीम के बीच खेले गए मुकाबले में स्वामी बी टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की। प्रशिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों टीमों के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी फल आदि वितरण किया गया। इस मौके पर हॉकी शिशुपाल सैनी भी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 06:54 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:01 PM (IST)
स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की जरूरत: राज यादव
स्वामी विवेकानंद के विचारों को अपनाने की जरूरत: राज यादव

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह मना रहे जिला खेल विभाग ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हॉकी टीमों के बीच मुकाबला कराया। दोनों टीमों के बीच मुकाबले का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी राज यादव ने कराया। राज ने इस मौके पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संदेश दिया है कि भगवान की सेवा करना है तो मानव सेवा की जाए और मानव सेवा जरूरतमंद की सहायता है। विवेकानंद ने हर जीव की सेवा व दयाभाव रखने का संदेश पूरी दुनिया में दिया है। आज हमें उसी राह पर चलकर देश-समाज को आगे बढ़ाना होगा।

loksabha election banner

राज ने कहा कि युवाओं को विवेकानंद के बताए रास्ते व विचारों को अपनाना होगा। जो युवा स्वामी के विचारों को अपनाएगा वह जीवन में शांति व प्रगति को हासिल करेगा। वहीं स्वामी विवेकानंद-ए टीम व स्वामी विवेकानंद-बी टीम के बीच खेले गए मुकाबले में स्वामी बी टीम ने 7-3 से जीत दर्ज की। प्रशिक्षक अशोक कुमार ने बताया कि दोनों टीमों के साथ अन्य खिलाड़ियों को भी फल वितरित किए। इस मौके पर शिशुपाल सैनी भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.