हरियाणा के दस पहलवान जाएंगे हंगरी
अगले माह हंगरी में आयोजित हो रही अंडर 23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के दस पहलवान हंगरी जाएंगे।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : अगले माह हंगरी में आयोजित हो रही अंडर 23 आयु वर्ग विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के दस पहलवान हंगरी जाएंगे। इन सभी पहलवानों ने अभी हाल में महाराष्ट्र में 27 से 29 सितंबर तक खेली गई द्वितीय टाटा मोटर्स अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते हैं। भारतीय कुश्ती महासंघ ने पहले ही घोषणा की हुई है कि प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अगले माह हंगरी में 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खेली जाने वाली विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
ग्रीको रोमन स्पर्धा :
77 किग्रा
सजन स्वर्ण
87 किग्रा
सुनील स्वर्ण
97 किग्रा
रवि स्वर्ण लड़कियां
50 किग्रा
ज्योति स्वर्ण
57 किग्रा
पिकी स्वर्ण
65 किग्रा
निशा स्वर्ण
68 किग्रा
सुमन स्वर्ण
72 किग्रा
नैना स्वर्ण
76 किग्रा
पूजा स्वर्ण फ्री स्टाइल स्पर्धा
57 किग्रा
नवीन स्वर्ण