शांति के लिए कई बार युद्ध भी जरूरी हो जाता है
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवंतीपोर के पास गोरीपोरा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान व पुंछ सेक्टर में आतंकी मुठभेड में मेजर समेत पांच जवानों के शहीद होने पर देश के लोगों का गुस्सा दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। हर कोई सख्त संदेश देने के हक में है। खेल जगत के पूर्व दिग्गजों का कहना है कि अमन स्थापित करने के लिए कई बार युद्ध भी जरूरी है। --------- कोई भारतीय जवान व नागरिक को मार जाए। उसे कैसे ¨जदा रहने दिया जाए। हर हाल में बदला लेना होगा। इस बार पाकिस्तान के साथ दुनिया को बताना होगा कि भारत सहन नहीं करेगा। अगर हम इस बार भी गुस्सा करके छोड़ देंगे, तो दुनिया हंसेगी और पाकिस्तान का हौंसला बढ़ेगा। आतंकियों ने अमेरिका वर्ल्ड ड्रेड सेंटर गिराकर इतिहास में लिख दिया, उसी तरह पाकिस्तान को ऐसा जख्म देना होगा, जो आने वाली पीढ़ी याद रखे। राजकुमार सांगवान, अर्जुन अवॉर्डी पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज ------
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जम्मू-श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 44 जवान व पुंछ सेक्टर में आतंकी मुठभेड़ में मेजर समेत पांच जवानों के शहीद होने पर देश के लोगों का गुस्सा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हर कोई सख्त संदेश देने के हक में है। खेल जगत के पूर्व दिग्गजों का कहना है कि शांति स्थापित करने के लिए कई बार युद्ध भी जरूरी है। कोई भारतीय जवान व नागरिक को मार जाए। उसे कैसे ¨जदा रहने दिया जाए। हर हाल में बदला लेना होगा। इस बार पाकिस्तान के साथ दुनिया को बताना होगा कि भारत सहन नहीं करेगा। अगर हम इस बार भी गुस्सा करके छोड़ देंगे, तो दुनिया हंसेगी और पाकिस्तान का हौसला बढ़ेगा। पाकिस्तान को ऐसा जख्म देना होगा, जो आने वाली पीढ़ी याद रखे।
- राजकुमार सांगवान, अर्जुन अवॉर्डी पूर्व अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हमारी शांति की नीति ही हमारी जान की आफत बन गई। हमें कोई बार-बार मारकर जा रहा है। अब सहन करने का समय नहीं है। हमें पाकिस्तान को बुरी मार मारनी होगी। हमें पाकिस्तान के उन ठिकानों पर हमला करना चाहिए, जहां पर इनके परमाणु हथियार है। इसके लिए इजराइल की सहायता ली जा सकती है।
- महावीर बिश्नोई, द्रोणाचार्य अवॉर्डी कुश्ती प्रशिक्षक
हमारा मुख्य उद्देश्य शांति है और भारत सदियों से इसी मंत्र पर चल रहा है लेकिन भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है शांति स्थापित करने के लिए कई बार युद्ध भी जरूरी है और उन लोगों को मारा जाना चाहिए, जो लोगों को मारते हैं। हमारी शांति नीति को पाकिस्तान कमजोरी समझ बैठा है और उसे हथियारों की भाषा समझ आएगी। मैं इतना ही कहना चाहता हूं कि पाकिस्तान को जख्म देना जरूरी है वह कैसे देना है यह सेना व सरकार की आजादी व जिम्मेदारी है।
- एमके कौशिक, ओलंपिक पदक विजेता पूर्व हॉकी खिलाड़ी
भारत अमन पसंद देश है। सीआरपीएफ के 44 सैनिक पुंछ सेक्टर में मेजर सहित पांच जवान शहीद हो गए। आखिर कब तक जवान शहीद होते रहेंगे। यह सरकार को सोचना होगा कि कैसे आतंक का इलाज किया जाए कि भारत में कहीं खून-खराबा न हो। यह तय है कि पाकिस्तान अमन पसंद देश नहीं है। अब उसका इलाज कैसे करना है यह सरकार को सोचना होगा।
- जफर इकबाल, ओलंपिक पदक विजेता पूर्व हॉकी खिलाड़ी