खेल: विजयपाल ने मलेशिया में जीता रजत पदक
यन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में गुरुग्राम के विजयपाल कटारिया ने प्लस 50 आयु वर्ग में भाग लेते हुए रजत पदक हासिल किया। 7 से 15 सितंबर तक खेली गई प्रतियोगिता में विजयपाल ने 400 मीटर दौड़ में भाग लिया था और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। कटारिया ने कहा कि एशिया स्तर पर मुकाबले कड़े थे। प्रतियोगिता में एशियाई सभी देशों के धावक शामिल थे और चीन व कोरिया
जासं, गुरुग्राम: मलेशिया में खेली गई एशियन मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में गुरुग्राम के विजयपाल कटारिया ने प्लस 50 आयु वर्ग में भाग लेते हुए रजत पदक हासिल किया। 7 से 15 सितंबर तक खेली गई प्रतियोगिता में विजयपाल ने 400 मीटर दौड़ में भाग लिया और रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। कटारिया ने कहा कि एशिया स्तर पर मुकाबले कड़े थे। प्रतियोगिता में एशियाई सभी देशों के धावक शामिल थे और चीन व कोरिया, जापान के अलावा कई देशों के धावक पदक के मुकाबले थे लेकिन वो पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने में कामयाब रहे।