एथेंस में सोनम ने भारत के लिए जीता पहला स्वर्ण पदक
अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम बृहस्पतिवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही विश्व कैडेट अंड
अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम
बृहस्पतिवार को ग्रीस की राजधानी एथेंस में चल रही विश्व कैडेट अंडर-17 कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक मिला। भारतीय पहलवान सोनम ने 56 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय पहलवान का फाइनल मुकाबला जापान की पहलवान सेना नागामोटो के साथ हुआ था, जिसमें 3-1 से पटखनी देकर सोनम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोनम हरियाणा के सोनीपत जिले की तहसील गोहाना के गांव मदीना के रहने वाली हैं।
भारत की ही नीलम ने 43 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता है। नीलम ने कांस्य पदक के लिए के रोमानिया की पहलवान को 4-2 से हराकर पदक जीता। इस चैंपियनशिप में भारत चार पदक जीत चुका है। जिसमें दो पदक ग्रीको रोमन इवेंट में रजत पदक जीते हैं। सोनू ने 58 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक और आशू ने 69 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक देश को दिलाया है।
--------------
सोनम ने जापानी पहलवान को हराकर साबित कर दिया कि आने वाले समय में भारतीय लड़कियां जापानी पहलवानों को पटखनी देने की तैयारी में हैं। यह चैंपियनशिप भारत के लिए बहुत बेहतर रही। इसमें ग्रीको रोमन इवेंट में हमें दो पदक मिले हैं जो गर्व की बात है।
- बृजभूषण शरण ¨सह, अध्यक्ष, भारतीय कुश्ती संघ