Move to Jagran APP

16 को हो सकता है साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का फैसला

करीब एक साल से विवादों में चल रही साउथ सिटी-टू आरडब्लूए के चुनाव का फैसला 16 जुलाई को हो सकता है। इस मामले में एक पक्ष कार्यकारिणी का चुनाव कराने का पक्षधर है। तो दूसरा पक्ष कॉलेजियम का चुनाव कराए जाने की बात कर रहा है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 07:40 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jul 2020 06:19 AM (IST)
16 को हो सकता है साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का फैसला
16 को हो सकता है साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का फैसला

महावीर यादव, बादशाहपुर

loksabha election banner

करीब एक साल से विवादों में फंसी साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के चुनाव का फैसला 16 जुलाई को हो सकता है। इस मामले में एक पक्ष कार्यकारिणी का चुनाव कराने का पक्षधर है, तो दूसरा पक्ष कॉलेजियम का चुनाव कराए जाने की बात कर रहा है। मामला जिला रजिस्ट्रार के पास विचाराधीन है। 16 जुलाई को इस मामले में जिला रजिस्ट्रार फैसला दे सकते हैं।

साउथ सिटी-टू आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एसएन भारद्वाज ने 30 अगस्त 2019 को पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद उपाध्यक्ष राकेश यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया गया था। 25 दिसंबर 2019 को कार्यकारिणी भंग कर दी गई। जिला रजिस्ट्रार ने 1 जनवरी को सोसायटी में प्रशासक की नियुक्ति कर दी थी। मार्च में कार्यकारिणी का चुनाव कराए जाने के लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए। लॉकडाउन के चलते चुनाव नहीं हो पाया। इसी बीच प्रशासक ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 1 जून को जिला रजिस्ट्रार ने सिचाई विभाग के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता राजीव नाकरा को प्रशासक नियुक्त कर दिया था।

6 जून को कॉलेजियम के 16 सदस्यों ने हस्ताक्षर कर जिला रजिस्ट्रार को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि कॉलेजियम के सदस्यों का कार्यकाल 30 अप्रैल को पूरा हो चुका है। अब कॉलेजियम के सदस्य वोट डालने के लिए ही अधिकृत नहीं हैं। ऐसे में कार्यकारिणी के चुनाव का सवाल ही नहीं उठता।

उधर, दूसरे पक्ष का कहना है कि कॉलेजियम के चुनाव 3 साल के लिए हुए थे। कार्यकाल अप्रैल 2021 में पूरा होना है। 2018 में जब चुनाव हुए थे, उस समय चुनाव अधिकारी ने कॉलेजियम के सदस्यों का चुनाव 3 साल के लिए किया था। चुनाव अधिकारी के बाद जिला रजिस्ट्रार ने भी 3 साल के चुनाव होने पर मुहर लगाई थी। आरडब्ल्यूए के बाइलॉज में कॉलेजियम के सदस्यों का चुनाव का कोई विशेष उल्लेख नहीं है। क्या है कॉलेजियम व्यवस्था

साउथ सिटी 2 में सभी रेजिडेंट अपने-अपने ब्लॉक में पहले कॉलेजियम सदस्य चुनते हैं। सोसायटी में करीब सौ सदस्यों पर एक कॉलेजियम चुना जाता है। सोसायटी में 13 ब्लॉक हैं। सोसायटी में कुल 38 कॉलेजियम सदस्य चुने जाते हैं। कॉलेजियम सदस्य कार्यकारिणी का चुनाव करते हैं। इस समय 38 कॉलेजियम सदस्यों में से साउथ सिटी में सिर्फ 31 कॉलेजियम सदस्य हैं। सोसायटी में इस बात को लेकर विवाद है कि पहले कॉलेजियम का चुनाव कराया जाए या उनका चुनाव कराए बिना ही कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.