कौशल गैंग के गुर्गे ने प्लॉट के लिए की थी नंबरदार की हत्या
मानेसर के नंबरदार सुमेर ¨सह की हत्या कौसल गैंग के गुर्गे दो लाख के इनामी बदमाश चांद ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर की थी। यह दावा पुलिस की ओर से किया गया है। चांद व एक अन्य बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा। पूछताछ में बदमाश ने सुमेर ¨सह के अलावा सात अन्य लोगों की हत्या करने की बात कबूली। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल व कई कारतूस बरामद किए हैं। एसीपी (क्राइम) शमशेर ¨सह ने मीडिया को बताया कि सुमेर की हत्या छह सौ गज के प्लॉट को लेकर उपजे विवाद के चलते की गई। प्लॉट सुमेर ¨सह के किसी रिश्तेदार का है। जिस पर कौशल गैंग के दूसरे गुर्गे सूबे निवासी बारगूजर ने कब्जा करने का प्रयास किया था। मगर नंबरदार के प्रभाव के चलते वह सफल नहीं हुआ।
जागरण संवाददाता, मानेसर (गुरुग्राम): नंबरदार सुमेर ¨सह की हत्या एक प्लॉट पर कब्जे के लिए कौशल गैंग से जुड़े दो लाख के इनामी बदमाश चांद ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर की थी। चांद व एक अन्य बदमाश को क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुई मुठभेड़ के बाद पकड़ा। पूछताछ में बदमाश ने सुमेर ¨सह के अलावा सात अन्य हत्याएं करने की बात कबूली है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल व कई कारतूस बरामद किए हैं।
एसीपी (क्राइम) शमशेर ¨सह ने मीडिया को बताया कि सुमेर की हत्या 600 गज के प्लॉट को लेकर उपजे विवाद के चलते की गई। प्लॉट सुमेर ¨सह के किसी रिश्तेदार का है। उस पर कौशल गैंग के दूसरे गुर्गे सूबे निवासी बारगूजर ने कब्जा करने का प्रयास किया था। मगर नंबरदार के प्रभाव के चलते वह सफल नहीं हो पाया। इसके चलते चांद की मदद से सूबे ने नंबरदार की 5 दिसंबर 2018 की रात हत्या कर दी थी। मानेसर के नंबरदार सुमेर सिंह को पुलिस पोस्ट से 50 मीटर दूर ताबड़तोड़ दस गोलियां मारी गई थीं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। चांद दो दिन की पुलिस रिमांड पर है, वहीं सूबे की तलाश की जा रही है। उसके ऊपर भी एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। चांद के ऊपर रेवाड़ी तथा गुरुग्राम पुलिस ने एक-एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था।
चांद रेवाड़ी जिला के गांव मुंडनवास का रहने वाला है। उसके साथ पकड़ा गया विकास झज्जर जिला के गांव साल्हावास का रहने वाला है। दोनों रात में केएमपी से झज्जर से रेवाड़ी जाने के लिए बाइक से निकले थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर दस के प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक टीम के साथ पहले से इनके पीछे लगे थे। पुलिस टीम ने जब रास्ते में उन्हें रोका तो वे बाइक छोड़ गोली चलाते हुए भागे, मगर दो दलों में बंटी पुलिस टीम ने जवाबी फाय¨रग करते हुए दोनों को दबोच लिया। चांद ने यह वारदात कबूली
- अटैक हत्याकांड : कौशल गैंग का खास गुर्गा चांद वर्ष 2016 में हुए गैंगस्टर महेश अटैक हत्याकांड में भी शामिल था।
- 30 नवंबर 2016 को गांव बिरहड़ा निवासी सतबीर की हत्या हुई थी, आरोप चांद पर लगे थे।
- 11 मार्च 2017 को गैंगवार के चलते नाहरपुर निवासी जोनी हंस की मां सुदेश की हत्या कर दी थी।
- 5 अप्रैल 2017 को रेवाड़ी जिला के गांव तिहाड़ा निवासी सतबीर गिरदावर हत्याकांड में चांद शामिल था।
- 18 जनवरी 2018 : सोहना क्षेत्र के गांव साप की नगली निवासी तेजपाल की हत्या की थी।
- 11 फरवरी 2018 : ततारपुर निवासी संजय की हत्या की थी। इसी साल अरुण यादव की हत्या भी चांद व अन्य ने की थी।