विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफायर मॉल के 18 स्पा सेंटरों में चल रहा था गंदा खेल, 50 लोगों के पकड़े जाने पर सामने आया सच; थाना प्रभारी सस्पेंड

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:31 PM (IST)

गुरुग्राम के सफायर-90 मॉल में 18 स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक कार्यों का पर्दाफाश होने के बाद पुलिस ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. सफायर-90 मॉल के 18 स्पा सेंटरों में अनैतिक कार्य उजागर।

  2. छापेमारी में लगभग 50 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

  3. खेड़कीदौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर को निलंबित किया गया।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी में चार दिन पहले सफायर-90 मॉल में 18 स्पा सेंटरों में चल रहे अनैतिक कार्यों और देह व्यापार के पर्दाफाश होने के बाद पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई हुई है।

खेड़कीदौला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर विनोद कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। एसीपी मानेसर ने कार्रवाई की पुष्टि की है।

दरअसल, यह पूरा मामला हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन की शिकायत के बाद हुई छापेमारी से जुड़ा है। महिला आयोग को सफायर-90 मॉल स्थित स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने छापा मारा था।

WhatsApp Image 2026-09-23 at 13.23.58

18 स्पा सेंटर से 50 पकड़े गए

छापेमारी के दौरान मॉल के 18 स्पा सेंटरों से करीब 50 लोगों को पकड़ा गया था। छापेमारी के बाद से ही स्थानीय पुलिस की भूमिका पर लगातार सवाल उठ रहे थे।

आरोप था कि इतने बड़े मॉल में लंबे समय से यह धंधा चल रहा था और थाने को इसकी भनक तक नहीं लगी। सूत्रों के अनुसार इसी लापरवाही को देखते हुए अधिकारियों ने खेड़कीदौला थाना प्रभारी पर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में स्पा की आड़ में 'गंदा धंधा', पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में महिलाओं को पकड़ा; मालिक समेत 4 अरेस्ट