शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल
सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को सफाई कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। शहर में इन दिनों चारों ओर गंदगी का आलम बना है। खासकर मेन चौराहे व आम रास्तों पर किसी का ध्यान ही नहीं है।
संवाद सहयोगी, सोहना: सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान को सफाई कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं। शहर में इन दिनों चारों ओर गंदगी का आलम बना है। खासकर मेन चौराहे व आम रास्तों पर किसी का ध्यान ही नहीं है। गंदगी और बदबू के कारण आने-जाने वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। वहीं सीवर ओवरफ्लो होने के कारण भी लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नालों की सफाई नहीं होने के कारण सीवेज का पानी सड़कों पर पसरा रहता है, जिससे उठती दुर्गंध से काफी दिक्कत होती है। यहां के लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सताने लगा है। धार्मिक स्थल शिवकुंड जाने के लिए भी लोगों को इस गंदे रास्ते का सामना करना पड़ा है। स्कूली बच्चों को तो ज्यादा दिक्कत होती है। सड़क पर गंदगी के कारण कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोट तो लगती ही है, उनकी यूनिफॉर्म भी गंदी हो जाती है। नगरपरिषद चेयरपर्सन विभा खटाना का कहना है कि शहर की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात हैं। फिर भी अगर कहीं सफाई व्यवस्था में चूक है तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप