सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम में दिखा उत्साह
राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए गांव डाबोदा में मंगलवार को सेल्फी विद डॉटर उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नाटक, प्रेरणादायी गीत, नृत्य, आत्मरक्षा के गुर व भाषण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आर्कषण का केंद्र नूंह के पाटुका गांव की मेहरूनिसा, जासमिन सानिया व नसीमन रहीं।
संवाद सहयोगी, फरूखनगर: राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए गांव डाबोदा में मंगलवार को सेल्फी विद डॉटर उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नाटक, प्रेरणादायी गीत, नृत्य, आत्मरक्षा के गुर व भाषण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र नूंह के पाटुका गांव की मेहरुनिसा, जासमिन सानिया व नसीमन रहीं। इस मौके पर मुख्य अतिथि गुरुग्राम नगर निगम की सीनियर डिप्टी मेयर प्रमिला कबलाना ने बेटियों को सम्मानित किया।
कबलाना ने कहा कि बेटियां अनमोल हैं। वह आज हर क्षेत्र में काफी आगे हैं। उन्हें किसी भी प्रकार से कमतर नहीं आंकना चाहिए। बेटियों के बिना घर आंगन सूना होता है। इसलिए बेटियों को सम्मान, प्यार और अधिकार देने में संकोच नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा पर विशेष ध्यान दे रही है। शहर ही नहीं गांवों में भी बेटियों के जन्म पर उत्सव मनाए जाते हैं। यह सरकार की योजनाओं की देन है। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के निदेशक सुनील जागलान ने बताया कि राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गांवों में यह कार्यक्रम कराया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण के द्वारा ग्रामीण विकास और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि गांव डाबोदा का ¨लगानुपात 600 से भी कम है। लड़कियों का मान-सम्मान बढ़े और कन्या भ्रूण हत्या पर पूर्ण रोक लगे इसी मकसद से यह प्रयास किया जा रहा है।