Move to Jagran APP

फालोअप: कहासुनी में गोली चलाने के आरोपित का दोस्त गिरफ्तार

जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाई चमन के ऊपर बृहस्पतिवार रात गोली चलाने के आरोपित कालू के दोस्त नितिन को सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उसने स्वीकार किया है कि पुरानी रंजिश रखते हुए उसके दोस्त कालू ने हत्या करने की नियत से गोलियां चलाई थीं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:33 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 06:15 AM (IST)
फालोअप: कहासुनी में गोली चलाने के आरोपित का दोस्त गिरफ्तार
फालोअप: कहासुनी में गोली चलाने के आरोपित का दोस्त गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आपसी विवाद को लेकर चचेरे भाई चेतन पर बृहस्पतिवार रात गोली चलाने के आरोपित कालू के दोस्त नितिन को सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर उसके गांव झाड़सा से गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार दोपहर अदालत में पेश किया जाएगा। उसने स्वीकार किया है कि पुरानी रंजिश रखते हुए उसके दोस्त कालू ने हत्या करने की नीयत से गोलियां चलाई थीं। इसके बाद कालू मौके से फरार हो गया लेकिन नितिन ने ही चेतन को अपनी कार से मेदांता अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने नितिन से उसकी कार भी कब्जे में ले लिया है।

loksabha election banner

बृहस्पतिवार रात गांव झाड़सा में स्थानीय निवासी कालू, नितिन एवं चेतन एक कार में बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान कालू एवं चेतन के बीच जमीन के विवाद को लेकर बहस हो गई। इसके बाद कालू कार से निकला और कुछ मिनट बाद पिस्तौल लेकर आ गया। आते ही उसने दो गोलियां चलाईं। दोनों गोली चेतन की कोहनी में लगी। इसके बाद वह हथियार सहित फरार हो गया। घायल चेतन को मेदांता अस्पताल में पहुंचाने के बाद नितिन भी फरार हो गया था। उसने स्वीकार किया कि कालू के कहने पर उसने चेतन को फोन करके बुलाया था। सदर थाना प्रभारी बसंत कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपित कालू को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें प्रयासरत हैं। उम्मीद है जल्द ही सफलता मिलेगी। कालू की गिरफ्तारी से ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.