बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में सखी क्लब का लोहड़ी उत्सव 12 को
दैनिक जागरण सखी मैगजीन का सखी क्लब 12 जनवरी को सखी क्लब की पहली वर्षगांठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जेल रोड स्थित बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल नयागांव में सखी क्लब का भव्य आयोजन होगा।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: दैनिक जागरण सखी मैगजीन का सखी क्लब 12 जनवरी को सखी क्लब की पहली वर्षगांठ पर भव्य आयोजन करने जा रहा है। जेल रोड स्थित बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल नयागांव में सखी क्लब का आयोजन होगा। इसमें महिला सुरक्षा पर सेमिनार व लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोहना के विधायक संजय सिंह की धर्मपत्नी वंदना संजय सिंह होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मीनाक्षी भड़ाना करेंगी।
बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में आयोजित महिला सुरक्षा पर सेमिनार में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष प्रीति भारद्वाज, स्टेट क्राइम की आइजी डॉ. राजश्री आईपीएस व महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुनयना मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। महिला सुरक्षा पर मुख्य वक्ता अपने विचार व्यक्त करेंगे। इस सेमिनार में उपस्थित महिलाएं भी अपने विचार रखेंगी। महिला सुरक्षा से संबंधित सभी विषयों को इस कार्यक्रम में प्रमुखता के साथ रखा जाएगा।
सेमिनार के बाद लोहड़ी उत्सव मनाया जाएगा। महिलाएं लोहड़ी पर मूंगफली, रेवड़ी व गजक के साथ गीत नृत्यों का भी आनंद लेंगी। इसमें महिलाओं के लिए गिद्दा नृत्य का विशेष आयोजन रहेगा। इसमें महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल भी रखे गए हैं। बच्चों के लिए मनोरंजन के खेल उपलब्ध होंगे। बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल के प्रिसिपल हेमंत त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।