सघन पोलियो अभियान के तहत पिलाई पोलियो ड्रॉप
पटौदी में रविवार को चलाए गए सघन पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक की उम्र के लगभग 67 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान का आरंभ नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रभान सहगल, हेलीमंडी में नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश यादव तथा ईंछापुरी ग्राम में सरपंच बिजेंद्र ¨सह ने बच्चों को पोलियो की पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को पोलियो का दवा जरूर पिलाएं ताकि बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके।
संवाद सहयोगी, पटौदी : पटौदी में रविवार को चलाए गए सघन पोलियो अभियान में पांच वर्ष तक की उम्र के लगभग 67 प्रतिशत बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इस अभियान का आरंभ नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रभान सहगल, हेलीमंडी में नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश यादव तथा ईंछापुरी ग्राम में सरपंच बिजेंद्र ¨सह ने बच्चों को पोलियो की पिलाकर किया। एसएमओ डॉ. जय भगवान जतेन ने बताया कि उनके क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष तक की उम्र के कुल 69,789 बच्चे हैं। पोलियो की दवा पिलाने के लिए कुल 334 बूथ बनाए गए थे जिनमें से 39 मोबाइल बूथ थे। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों को पोलियो की दवा नहीं पिलाई गई उन्हें 19 तथा 20 नवंबर को घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दवा पिलाएंगे।