सेक्टर 31 आरडब्ल्यूए की पुरानी टीम को फिर कमान
रविवार का दिन गणेशोत्सव पूजा पंडालों में मिनी महाराष्ट्र नजर आया। महिलाओं और बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अथर्वशीर्ष पाठ और महा आरती में लोगों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई। पंडालों में दिन भर लोग गणपति के दर्शन के लिए आते रहे। शाम में पंडाल मराठी कला और संस्कृति का मंच बन गया। शनिवार और रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण ज्यादा संख्या में लोगों ने भगवान के दर्शन किए और महा प्रसाद प्राप्त किया। गुरुग्राम के निवासियों के लिए गणपति पंडालों में प्रसाद में मिलने वाला पारंपरिक मोदक बहुत ही दिलचस्पी का केंद्र होता है। आम तौर उत्तर भारत में इस तरह से मोदक नहीं बनाए जाते।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: सेक्टर 31 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का चुनाव लोगों ने निर्विरोध कर लिया है। आरडब्ल्यूए का चुनाव 23 सितंबर को तय था मगर पहले से बनी आरडब्ल्यूए के खिलाफ चुनाव लड़ने में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। जनरल बॉडी मी¨टग में पुरानी टीम को ही लोगों ने मान्यता दे दी है। यह एडहॉक टीम बनाई गई थी। इस टीम के अलावा किसी और ने चुनाव में पर्चा नहीं भरा। इस टीम के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दमन दीवान, उपाध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा और महासचवि जेआर अवस्थी है। हरि किशन ¨सघल कोषाध्यक्ष और पंकज गुप्ता संयुक्त सचिव हैं। कार्यकारिणी के सदस्यों में अनुराधा गल्होत्रा, हर्ष शर्मा, जेएस दराल, मोहना लाल अरोड़ा, तेजपाल ¨सह, व¨रदर छाबड़ा और एमएल बंसल शामिल है। आरडब्ल्यूए महासचिव जेआर अवस्थी ने कहा कि सेक्टर में पहली बार कोई टीम निर्विरोध चुनी गई है। इसमें सभी युवा और ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं। हमलोग सेक्टर में बिजली, पानी, सीवेज, ड्रेनेज से संबंधित समस्याओं के समाधान मिलकर करेंगे। अधिकारियों का सहयोग लेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगे।