Move to Jagran APP

पत्नी का हत्यारोपित पति गिरफ्तार

पत्नी की हत्या के आरोपित पति को क्राइम ब्रांच की डीएलएफ फेज-चार टीम ने बृहस्पतिवार शाम सेक्टर-29 इलाके में लेजर वैली मैदान के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 04:47 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 04:47 PM (IST)
पत्नी का हत्यारोपित पति गिरफ्तार
पत्नी का हत्यारोपित पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पत्नी की हत्या के आरोपित पति को क्राइम ब्रांच की डीएलएफ फेज-चार टीम ने बृहस्पतिवार शाम सेक्टर-29 इलाके में लेजर वैली मैदान के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया। 14 फरवरी की शाम इस कदर पिटाई कर दी थी कि पत्नी बेहोश होकर गिर गई थी। कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया था। तब से आरोपित फरार था। आरोपित को शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।

loksabha election banner

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव चंद्रपुर निवासी 23 वर्षीय रूबी की शादी सात-आठ साल पहले मैनपुरी जिले के ही गांव देवामाई निवासी सतीश कुमार सिंह के साथ हुई थी। दोनों गांव सिरहौल में ही किराये पर रह रहे थे। दो बच्चे हैं।सतीश एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।

सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) प्रीतपाल ने बताया कि सतीश अपनी पत्नी रूबी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से दोनों में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। 14 फरवरी को भी इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। उस दौरान रूबी को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई थी। उसे लगा कि रूबी नहीं बचेगी तो वह फरार हो गया था। आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से उनकी अक्सर लड़ाई होती रहती थी। 14 फरवरी को मारपीट के दौरान मुंह एवं नाकों को दबाने की वजह से रूबी की मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपित गांव भाग गया था। जैसे ही गुरुग्राम लौटा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.