Move to Jagran APP

रोडवेज कर्मियों को मिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तंवर का समर्थन

प्रदेश सरकार द्वारा निजी बसों को परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 16 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। सोमवार को भी इनकी हड़ताल जारी रही। रोडवेज कर्मचारी शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित कमला नेहरू पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान उनके बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। उन्होंने इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया। कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांग जायज है। वह अपने वेतन भत्ते को बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे हैं। वह रोडवेज को निजीकरण से बचाना चाहते हैं।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Oct 2018 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 29 Oct 2018 07:27 PM (IST)
रोडवेज कर्मियों को मिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तंवर का समर्थन
रोडवेज कर्मियों को मिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तंवर का समर्थन

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम : प्रदेश सरकार द्वारा निजी बसों को परमिट देने के विरोध में रोडवेज कर्मचारी 16 अक्टूबर से हड़ताल पर हैं। सोमवार को भी इनकी हड़ताल जारी रही। रोडवेज कर्मचारी शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित कमला नेहरू पार्क में एकत्र हुए। इस दौरान उनके बीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पहुंचे। उन्होंने इस हड़ताल को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांग जायज है। वह अपने वेतन भत्ते को बढ़ाने की मांग नहीं कर रहे हैं। वह रोडवेज को निजीकरण से बचाना चाहते हैं। उनकी इस बात को सरकार को तुरंत मान लेना चाहिए। ऐसा नहीं करके प्रदेश सरकार अपने तानाशाही रवैये का प्रदर्शन कर रही है।

loksabha election banner

तंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उससे किसान, आम जनता और कर्मचारी सहित कोई खुश नहीं है। यह सरकार सिर्फ बातें करती है काम नहीं। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। कहा कि 720 निजी बसों को दिया गया परमिट सरकार को वापस लेना चाहिए। इससे रोडवेज और कर्मचारियों दोनों की भलाई है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता संजय गुलाटी का कहना है कि सरकार को अपनी हठधर्मिता को त्याग कर रोडवेज के हित में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को दो नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के लोगों ने रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में अपने कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन सचिव खेम ¨सह ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांग जायज है। इसे नहीं मानकर प्रदेश सरकार मनमानी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.