गौशाला मैदान में महायज्ञ का समापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाना हर किसी की जिम्मेदारी है। इसके लिए पौधरोपण के ऊपर अधिक से अधिक जोर देने की आवश्यकता है ही, साथ ही कुछ ऐसे कार्य करने की आवश्यकता है जिससे कि वैचारिक स्तर ऊंचा हो। इसके लिए समय-समय पर यज्ञ का आयोजन आवश्यक है। यज्ञ में आहूति डालने से न केवल वातावरण बेहतर होता है बल्कि मन में अच्छे विचारों का जागरण होता है।
जासं, गुरुग्राम: गौशाला मैदान में आयोजित 1008 कुण्डीय महायज्ञ का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने कहा कि समय-समय पर यज्ञ का आयोजन आवश्यक है। यज्ञ में आहूति डालने से न केवल वातावरण बेहतर होता है बल्कि मन में अच्छे विचारों का जागरण होता है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट सुमन दहिया ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यज्ञ कराने में मंगलनाथ महाराज, उनके शिष्य बालयोगी अलखनाथ महादेव, जैन मुनि सौरभ सागर महाराज एवं आर्य समाज के कन्हैयालाल आर्य सहित कई संतों ने भूमिका निभाई। आहूति डालने के लिए हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के पूर्व महासचिव सुनील भारद्वाज, रोटरी क्लब साउथ सिटी के प्रधान एडवोकेट र¨वद्र जैन, नेचर इंटरनेशनल के अध्यक्ष शरद गोयल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मुकेश शर्मा, डिस्ट्रिक्ट टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, एडवोकेट संदीप अनेजा, एडवोकेट अजय गुलिया, सविता झाड़ली, शारदा, बबिता शर्मा, चेतना एवं पूनम सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे।