पुण्यतिथि पर विवेकानंद को किया याद
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। विवि के कुलपति डॉ. मार्कंडेय आहूजा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताया।
जासं, गुरुग्राम: गुरुग्राम विश्वविद्यालय में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। विवि के कुलपति डॉ. मार्कंडे आहूजा ने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न सिर्फ देश के उत्थान के लिए काम किया बल्कि लोगों को जीवन जीने की कला भी सिखाई। उनका जीवन संघर्षमयी था। विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी और कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे पाने के लिए प्रयास करते रहें। विफल होने पर हार न मानें बल्कि लगातार प्रयास करते रहें। इस मौके पर विवि के कुलसचिव डॉ. शशि भूषण भारती, डॉ. अमन वशिष्ठ, डॉ. धीरेंद्र कौशिक, डॉ. मेवा सिंह तुरान, डॉ. बदरुद्दीन, डॉ. शुभम गांधी, डॉ. पवन शर्मा, डॉ. एनसी जैन, डॉ. एसएन शर्मा समेत अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।