मनाई जाएगी रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती
रोहिल्ला राजपूत संघ की बैठक में राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती मनाने का फैसला लिया गया। संघ की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संघ रक्षक किलाब सिंह ने की।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: रोहिल्ला राजपूत संघ की बैठक में राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती मनाने का फैसला लिया गया। संघ की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संघ रक्षक किलाब सिंह ने की। समाजसेवी महिपाल रोहिल्ला ने बताया कि 25 अक्टूबर को राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती मनाने के लिए विचार-विमर्श चल रहा था। इसके लिए समाज की एक बैठक बुलाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से 25 अक्टूबर को राजा रणवीर सिंह रोहिल्ला की जयंती मनाने का फैसला लिया। जयंती पर शहर में झांकी निकालने का भी सुझाव आया। इस पर भी सभी ने सहमति दर्ज कराई। बैठक में मदन रोहिल्ला, कमल रोहिल्ला, एसजी रोहिल्ला, परवीन बाला रोहिल्ला के अलावा समाज के काफी गणमान्य लोग मौजूद रहे।