इस बार रामलीला भी देख सकेंगे पुतला दहन से पहले
गौशाला मैदान में शहर में मुख्य रूप से दशहरा उत्सव मनाया जाता है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: गौशाला मैदान में शहर में मुख्य रूप से दशहरा उत्सव मनाया जाता है। बाकी शहर के अन्य दशहरा ग्राउंड में भी पुतले दहन किए जाएंगे। गौशाला मैदान में होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम में हर साल रावण वध का मंचन होता था मगर इस साल शाम तीन बजे से ही रामलीला के कुछ अन्य ²श्यों का भी मंचन होगा। जैकबपुरा रामलीला कमेटी के मीडिया प्रभारी राजकुमार सैनी ने बताया कि इस बार पुतला दहन से पहले गौशाला मैदान के मंच पर मेघनाद वध, सुलोचना सती के ²श्य के साथ रामलीला शुरू होगी। फिर रावण वध और पुतला दहन किया जाएगा।
दशहरा उत्सव कमेटी के संरक्षक दलीप साहनी ने बताया कि इस बार हम प्रदूषण कम हो इसकी कोशिश कर रहे है। पुतलों में कुछ पटाखें होंगे मगर पटाखे कम से कम जलाए जाए यह कोशिश होगी। इस रावण 55 फुट, कुंभकरण 50 और मेघनाद 50 फुट का बनाया गया है। इस बार यहां के मंच पर करीब ढाई घंटे की रामलीला भी करेंगे। रामलीला के मंचन के बाद पुतला दहन किया जाएगा। ग्रीन दशहरा मनाने की कोशिश
न्यू कॉलोनी दशहरा ग्राउंड में गीता भवन और श्री सनातन धर्म सभा की रामलीला में विजय दशमी को आयोजित होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदूषण कम करने की कोशिश की जा रही है। इस रामलीला के संयोजक मुनीश खुल्लर ने बताया कि हमलोग राम की शोभा यात्रा में पटाखे बिल्कुल नहीं चलाएंगे। हमारी कोशिश ग्रीन दशहरा मनाने की है। रावण,कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों में कुछ पटाखे होंगे मगर पुतलों का आकार कम किया गया है। पहले जहां रावण 85 फुट का भी होता था इसबार का रावण 60 फुट का होगा, कुंभकरण 55 और मेघनाद 50 फुट का होगा। हमारे ग्रीन दशहरा के विचार को अन्य लोगों ने भी अपनाया है। श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुरेंद्र खुल्लर के नेतृत्व में यहां रामलीला का आयोजन हो रहा है।