चित्रगुप्त पूजा की तैयारी में जुटे सेक्टर-56 के लोग
गुरुग्राम का चित्रांश समाज चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों में जुटा है। सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी के सामुदायिक भवन में नौ नवंबर को चित्रगुप्त पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन यहां छठी बार हो रहा है। पूजन समारोह में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। हालांकि यह कायस्थ परिवारों का उत्सव है मगर इसमें सभी शामिल होते। पूजन और हवन में शहर के कई गणमान्य लोग समेत शहर का पूरा चित्रांश समाज उपस्थित होगा। इस मौके पर आरोही म्यूजिकल ग्रुप रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा।
जासं, गुरुग्राम: गुरुग्राम का चित्रांश समाज चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों में जुटा है। सेक्टर 56 स्थित केंद्रीय विहार सोसायटी के सामुदायिक भवन में नौ नवंबर को चित्रगुप्त पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन यहां छठी बार हो रहा है। पूजन समारोह में काफी संख्या में लोग उपस्थित होंगे। हालांकि यह कायस्थ परिवारों का उत्सव है मगर इसमें सभी शामिल होते। पूजन और हवन में शहर के कई गणमान्य लोग समेत शहर का पूरा चित्रांश समाज उपस्थित होगा।
इस मौके पर आरोही म्यूजिकल ग्रुप रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। चित्रगुप्त पूजा की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में संजीव श्रीवास्तव, राजेश कुमार, जलज श्रीवास्तव, अनीश चंद्रा, दीपक वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, पारमिता प्रज्ञा और आयोजन की सांस्कृतिक सचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने हिस्सा लिया।