पीएन सिंह बने क्षत्रिय महासभा जिला उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक आयोजित हुई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Mar 2020 05:10 PM (IST)Updated: Sun, 15 Mar 2020 05:10 PM (IST)
जासं, गुरुग्राम: मौसम वैज्ञानिक (सेवानिवृत) प्रभुनाथ सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि हाल ही में महासभा की बैठक हुई थी। इस बैठक में क्षत्रिय समाज व राष्ट्र संगठन की सेवा के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नियुक्ति पत्र प्रदेश के वरिष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता पद्म सिंह चौहान ने दिया। अपनी नियुक्ति पर प्रभुनाथ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सर्वेंदर चौहान, संगठन महासचिव डॉ. संजीव कुमार व प्रदेश वरिष्ठ अध्यक्ष अधिवक्ता पद्म सिह चौहान का आभार प्रकट किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें