जिला अस्पताल में चार घंटे गुल रही बिजली, मरीज हुए परेशान
जिला नागरिक अस्पताल के आधे हिस्से में शुक्रवार की शाम चार बजे से रात करीब आठ बजे तक बिजली गुल रही। जिससे मरीज परेशान नजर आए। वार्ड में अंधेरा छाया रहा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ तीन दिन पहले भी पैनल में आई खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं थी। बताते हैं कि पैनल को बदले जाने के चलते ही बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि सिटी स्केन, गायनी वार्ड और निकू वार्ड व आइसीयू की बिजली आपूर्ति नहीं बंद की गई थी। सिर्फ जनरल वार्ड क्षेत्र की ही
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: जिला नागरिक अस्पताल के आधे हिस्से में शुक्रवार की शाम चार बजे से रात करीब आठ बजे तक बिजली गुल रही, जिससे गर्मी व उमस के कारण मरीज बेहाल हो गए। वार्ड में अंधेरा छाया रहा। ऐसा पहली बार नहीं हुआ तीन दिन पहले भी पैनल में आई खराबी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक बिजली नहीं थी। बताते हैं कि पैनल को बदले जाने के चलते ही बिजली आपूर्ति बंद रखी गई थी। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि सिटी स्केन, गायनी वार्ड और निकू वार्ड व आइसीयू की बिजली आपूर्ति नहीं बंद की गई थी। सिर्फ जनरल वार्ड क्षेत्र की ही बिजली आपूर्ति बंद की गई थी। चार घंटे तक बिजली नहीं रहने से वार्ड में दाखिल मरीज परेशान नजर आए। उमस भरी गर्मी में उनका बुरा हाल था। कई मरीज तो वार्ड से निकलकर अस्पताल परिसर में टहलते दिखे। पैनल बदले जाने के चलते जेनसेट से भी बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। बिजली व्यवस्था देख रहे डॉ. नीरज यादव ने कहा पैनल जलने के वजह से पावर बैकअप में परेशानी आ रही थी। उसे बदलना जरूरी था। बदलाव के दौरान भी इमरजेंसी सेवा क्षेत्र की लाइट नहीं काटी गई थी। उन्होंने कहा कि वार्ड में दाखिल मरीजों को परेशानी तो हुई मगर पैनल नहीं बदला जाता तो परेशानी और होती।