Move to Jagran APP

दीपावली पर प्रदूषण: तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

सुप्रीम कोर्ट के आदेश दीपावली की रात को जहरीली होने से रोक नहीं सके। शहर में लोगों ने दीपावली की खुशी में जमकर पटाखे जलाए। दीपावली की खुशी में बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी पटाखे जलाते हुए दिखे। इस बार पटाखों का धुंआ इतना हुआ कि पिछले 6 साल में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। 7 अक्टूबर की शाम 6 बजे वायु प्रदूषण का स्तर 1

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 08:09 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:09 PM (IST)
दीपावली पर प्रदूषण: तोड़ा  छह साल का रिकॉर्ड
दीपावली पर प्रदूषण: तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड

अनिल भारद्वाज, गुरुग्राम

loksabha election banner

सर्वोच्च अदालत ने आतिशबाजी (ग्रीन पटाखों को छोड़कर) पर रोक लगा रखी थी इसके बाद भी शहर में लोगों ने दीपावली की रात जमकर पटाखे जलाए। इससे पटाखों का धुआं इतना फैला कि वायु प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि छह साल का रिकॉर्ड टूट गया। 7 नवंबर की शाम 6 बजे वायु प्रदूषण पीएम 2.5 का का स्तर 189 और 7 बजे बढ़कर 256 हो गया था। इसके बाद जैसे जैसे रात बढ़ती गई और आसमान पटाखों की आवाज गूंजने के साथ रंग बिरंगी रोशनी चमकने लगी, तो वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा। रात 1 बजे वायु प्रदूषण चरम पर था और 972 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।

जबकि वर्ष 2017 में दीपावली रात को पीएम 2.5 का अधिकतम 420 तक वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। हालांकि आठ नवंबर को सुबह प्रदूषण का स्तर कम हुआ और सुबह 7 बजे 478 और 8 बजे 570 वायु प्रदूषण दर्ज किया गया। जबकि दीपावली से पहले 5 नवंबर को पीएम 2.5 का स्तर 519 और 6 नवंबर को 356 दर्ज किया गया था। 7 नवंबर की रात को पीएम 2.5::

शाम 7 बजे 256

रात 8 बजे 264

रात 9 बजे 376

रात 10 बजे 389

रात 11 बजे 405

रात 12 बजे 570

रात 1 बजे 972

1 से 8 नवंबर तक वायु प्रदूषण पीएम 2.5 का स्तर

1 नवंबर 432

2 नवंबर 355

3 नवंबर 322

4 नवंबर 68

5 नवंबर 519

6 नवंबर 356

7 नवंबर को दिन में 275-90

7 नवंबर रात 1 बजे 972 पिछले पांच वर्ष के दीवाली की रात पीएम 2.5 के आंकड़े

वर्ष 2013 में 221.1

वर्ष 2014 को 195.12

वर्ष 2015 में 170.66

वर्ष 2016 में 500

वर्ष 2017 में 420 स्वास्थ्य के लिए वायु में प्रदूषण मात्रा

प्रदूषण लेवल स्वास्थ्य पर प्रभाव

0-50 कोई दुष्प्रभाव नहीं

51-100 संवेदनशील लोगों को सांस लेने में हल्की तकलीफ।

101-200 आंखों में जलन व सांस और दिल के मरीजों के लिए खतरनाक।

300 प्लस अति प्रदूषित, घर से बाहर निकलने पर चेतावनी

-----

आप देखेंगे कि शाम 7 से रात 11 बजे तक वायु प्रदूषण कम ही रहा है और इसी समय पटाखे जलाए जाते हैं। इतना प्रदूषण अन्य दिन भी रहता था। इस दीपावली पर प्रदूषण को कंट्रोल करने में हम कामयाब रहे।

- कुलदीप ¨सह, क्षेत्रीय अधिकारी गुरुग्राम, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.