Move to Jagran APP

समस्त क्षेत्र का समान विकास करवाएंगे: सत्य प्रकाश

पटौदी से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि वे भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ-विकास तथा हरियाणा एक- हरियाणवी एक की तर्ज पर चलते हुए समस्त क्षेत्र का समान विकास करवाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 07:04 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:33 AM (IST)
समस्त क्षेत्र का समान विकास करवाएंगे: सत्य प्रकाश
समस्त क्षेत्र का समान विकास करवाएंगे: सत्य प्रकाश

संवाद सहयोगी, पटौदी: पटौदी से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने कहा कि वे भाजपा के मूल मंत्र सबका साथ-विकास तथा हरियाणा एक- हरियाणवी एक की तर्ज पर चलते हुए समस्त क्षेत्र का समान विकास करवाएंगे। सत्यप्रकाश जरावता पटौदी के भाजपा कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व जरावता ने आश्रम हरि मंदिर पटौदी में महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव का आशीर्वाद लिया तथा चुनावों में उनका समर्थन करने पर उनका आभार जताया। इस अवसर पर स्वामी धर्मदेव ने भी शाल ओढाकर उनका स्वागत किया।

prime article banner

इधर, कार्यकताओं को संबोधित करते हुए जरावता ने बताया कि विधानसभा सत्र के बाद वह अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के तीनों में मंडलों की अगल-अलग बैठकें लेंगे तथा उसके बाद वे अपना धन्यवाद दौरा प्रारंभ करेंगे। वे सबसे पहले उन कार्यों को पूरा करवाएंगे जो अधूरे पड़े हैं तथा बाद में सरपंचों एवं लोगों की राय से एक योजना बनाकर विकास प्रारंभ करवाएंगे। उन्होंने कहा कि वे भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी लालची है तो वह पटौदी छोड़ जाए अथवा अपना लालच छोड़ दे। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने अतीत में भी यदि भ्रष्टाचार किया है तो वे उसे भी निकलवाएंगे। इन आयोजनों में पूर्व अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पहलवान दलीप सिंह छिल्लर, पटौदी नगरपालिकाध्यक्ष चंद्रभान सहगल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान शीलू, मनोज जनोला, नगरपालिका पटौदी के पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम मक्कड़, तिलक राज, नरेश जीवडा, ओमबीर चोहान, प्राचार्य मदन मोहन भट्ट, एडवोकेट सुरेंद्र धवन सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

सुधीर सिगला ने लिया स्वामी धर्मदेव का आर्शीवाद

इधर मंगलवार देश शाम गुड़गांव के विधायक सुधीर सिगला ने स्वामी धर्मदेव का आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर स्वामी धर्मदेव महाराज ने शाल भेंटकर उनका स्वागत किया तथा कहा कि वे जनता के लिए हमेशा समर्पित रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.