पालम विहार ईस्ट जोन आरडब्ल्यूए का गठन
पालम विहार ए ब्लॉक के लोगों ने एक अलग आरडब्ल्यूए का गठन किया है। पालम विहार के नगर निगम में शामिल किये जाने के बाद बिल्डर प्रबंधन की रखरखाव वाली एजेंसी ने काम करना बंद कर दिया था। पुरानी आरडब्ल्यूए का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो गया था। 23 जून को ए ब्लॉक में आरडब्ल्यूए चुनाव कराए गए है। इस्ट जोन के आरडब्लयूए महासचिव पवन कुमार भोजवानी ने यह सूचना दी है कि एसोसिएशन के सदस्यों ने भीम सिंह को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजीव दीवान को आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष और संजीव वत्स को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नई आरडब्ल्यूए को हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किया गया है।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: पालम विहार ए ब्लॉक के लोगों ने एक अलग आरडब्ल्यूए का गठन किया है। पालम विहार के नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद बिल्डर प्रबंधन की रखरखाव वाली एजेंसी ने काम करना बंद कर दिया था। पुरानी आरडब्ल्यूए का कार्यकाल मार्च में समाप्त हो गया था। 23 जून को ए ब्लॉक में आरडब्ल्यूए चुनाव कराए गए हैं। ईस्ट जोन के आरडब्लयूए महासचिव पवन कुमार भोजवानी ने सूचना दी है कि एसोसिएशन के सदस्यों ने भीम सिंह को आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटायर्ड) राजीव दीवान को उपाध्यक्ष और संजीव वत्स को कोषाध्यक्ष चुना गया है। नई आरडब्ल्यूए को हरियाणा सोसायटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्टर्ड किया गया है। नव नियुक्त आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि उन्होंने निगमायुक्त को पत्र लिखकर कर यहां की खस्ताहाल सड़कों, लचर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य अव्यवस्थाओं के बारे में लिखा है। पालम विहार में सफाई को लेकर भी एक पत्र लिखा है। यहां सफाई व्यवस्था काफी लचर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप