प्रदेश को आगे ले जाने के लिए किया जाएगा कार्य: ओमप्रकाश
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अगले पांच साल में प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कार्य किया जाएगा। सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक करने के लिए प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव रविवार को गांव मोकलवास में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे।
जागरण संवाददाता, मानेसर: प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि अगले पांच साल में प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कार्य किया जाएगा। सबका साथ सबका विकास नारे को सार्थक करने के लिए प्रदेश में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव रविवार को गांव मोकलवास में आयोजित सम्मान समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को आगे ले जाने के लिए कार्य शुरू किया है। जल्द ही जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी जिनके सकारात्मक परिणाम जनता के सामने आएंगे। प्रदेश के लोगों के लिए कार्य करने का रोडमैप तैयार किया जा चुका है।
राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि सभी लोगों को साथ लेकर प्रदेश में विकास कार्य कराए जाएंगे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उन्हें पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इस दौरान गांव के सरपंच मनोज यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने जो भाजपा को आशीर्वाद दिया है। उसके सफल परिणाम जल्द ही आएंगे। इस दौरान बाबा झगड़ू सिंह, प्रकाश प्रधान, नरेश, श्योसिंह, बहाल सिंह, अनोज, अभय, सतीश सरपंच खरखड़ी, अजय, बलजीत, कुलदीप, राजू यशपाल, दयानंद और बबली समेत काफी लोग मौजूद रहे।