Move to Jagran APP

जरूरी है किसानों का कौशल विकास: डॉ. संजीव पतजोशी

ब्रह्माकुमारीज के बोहड़ाकला स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में किसान सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 08:30 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 06:16 AM (IST)
जरूरी है किसानों का कौशल 
विकास: डॉ. संजीव पतजोशी
जरूरी है किसानों का कौशल विकास: डॉ. संजीव पतजोशी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: ब्रह्माकुमारीज के बोहड़ाकला स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) में किसान सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि केंद्र सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव डॉ. संजीव पतजोशी ने कहा कि किसानों का कौशल विकास जरूरी है। किसानों की जागरूकता के लिए समय-समय पर उन्हें आधुनिक साधन उपलब्ध होने चाहिए। ब्रह्माकुमारीज संस्था आध्यात्मिक विचारों से किसानों के मनोबल बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रही है।

loksabha election banner

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के कृषि सहयोग एवं किसान कल्याण विभाग अतिरिक्त सचिव बी. प्रधान ने कहा कि किसान वास्तव में अन्नदाता है, जिनके अथक परिश्रम से ही हमें भोजन प्राप्त होता है। हमारा ये दायित्व होना चाहिए कि हम किसानों के जीवन उत्थान के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। ओआरसी के अतिरिक्त महासचिव बी.के.बृजमोहन ने कहा कि हमारी संस्कृति वास्तव में देवी-देवताओं की संस्कृति रही है लेकिन वर्तमान समय हम उसका बिल्कुल ही उल्टा रूप देखते हैं।

ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे शुद्ध एवं सात्विक विचारों का प्रभाव प्रकृति को शक्तिशाली बनाता है। गुजरात के मेहसाणा से पधारी सरला दीदी ने कहा कि हम एक सशक्त राष्ट्र तभी बना सकते हैं जब हमारे किसानों का जीवन बेहतर हो। उन्होंने कहा कि किसानों की जीवन शैली बेहतर बनाने के लिए अंधश्रद्धा, कुरीति, कुरिवाज और दु‌र्व्यसनों का निर्मूलन जरूरी है। पलवल से पधारे बीके राजेन्द्र ने जैविक और यौगिक खेती के बारे में अनेक जानकारी दी। उन्होंने ब्रह्माकुमारी•ा द्वारा की जा रही यौगिक खेती के बारे में भी बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.