भूमिजा मैथिली मंच पदाधिकारियों ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत
भूमिजा मैथिली मंच के पदाधिकारियों ने सोहना रोड स्थित रिठौज मोड़ पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया।
संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: भूमिजा मैथिली मंच के पदाधिकारियों ने सोहना रोड स्थित रिठौज मोड़ पर उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया। मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें द्वितीय विद्यापति समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए न्योता भी दिया। उप मुख्यमंत्री ने संस्था के अध्यक्ष महावीर मिश्रा और अन्य पदाधिकारियों को आतिथ्य स्वीकार करने का आश्वासन दिया।
दुष्यंत चौटाला रविवार को नूंह जा रहे थे। भूमिजा मैथिली मंच के लोगों को उनके इस दौरे की जानकारी मिली। रिठौज मोड पर संस्था के लोगों ने उनको रोककर उनका स्वागत किया। मंच के अध्यक्ष महावीर मिश्रा ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को विद्यापति समारोह के बारे में जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री को भूमिजा मैथिली मंच की तरफ से मिथिला का प्रसिद्ध पाग और शॉल से सम्मानित किया।
इस अवसर पर मौजूद कोषाध्यक्ष चंदन झा ने भी उन्हें मिथिला का पाग भेंट किया। महासचिव मुकेश झा एवं संस्था के सदस्य प्रकाश झा व मुन्ना झा ने माला पहना कर सम्मानित किया। मीडिया प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने द्वितीय विद्यापति पर्व समारोह के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने की अपनी सहमति दे दी है।