Move to Jagran APP

एक तरफा प्यार में युवक ने महिला पर किया हमला, पड़ोसियों ने आरोपित को पकड़ा

जांच अधिकारी त्रिलोकचंद ने बताया कि आरोपित को चोट लगी थी। पहले उसका इलाज कराया गया। फिर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 03:30 PM (IST)
एक तरफा प्यार में युवक ने महिला पर किया हमला, पड़ोसियों ने आरोपित को पकड़ा
एक तरफा प्यार में युवक ने महिला पर किया हमला, पड़ोसियों ने आरोपित को पकड़ा

गुरुग्राम [आदित्य राज]। दिल्ली निवासी एक युवक कॉलेज में साथ पढ़ने वाली नोएडा निवासी एक महिला से एक तरफा प्यार करता है। उसने एक-दो बार प्यार का इजहार भी महिला के सामने किया लेकिन उसने मना कर दिया। लॉकडाउन के दौरान परिजनों ने महिला की गुरुग्राम निवासी युवक से शादी कर दी। इस बात का पता उसे नहीं चला। उसे लगा कि रक्षाबंधन के दिन वह अपने मायके जरूर आएगी। ऐसा सोचकर वह तीन जुलाई को उसके मायके पहुंच गया। वहां पर उसे पता चला कि वह आई तो थी लेकिन ससुराल चली गई। वह पता लगाते हुए तीन जुलाई की ही रात महिला के ससुराल में पहुंच गया। उसने महिला का नाम लेते हुए कहा कि उससे मिलना है।

loksabha election banner

इसी बीच युवती घर से निकलकर बाहर जैसे ही आई वैसे ही युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। पांच-छह जगह चाकू लगी। सास बचाने के लिए आगे आईं तो उनके ऊपर भी हमला करने का प्रयास किया। जब घर के सभी लोग जुट गए फिर वह भागने लगा। इस दौरान एक मकान की छत पर चढ़ गया। वहां से असंतुलित होकर नीचे गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया।

इलाज के बाद मिली को मिली अस्पताल से छुट्टी

 सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी त्रिलोकचंद ने बताया कि आरोपित को चोट लगी थी। पहले उसका इलाज कराया गया। फिर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। इधर, महिला  के ऊपर हमला तो किया था लेकिन ऊपर-ऊपर ही चाकू लगी थी। पहले उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। वहां से भी उसे छुट्टी दे दी गई है। मामले छानबीन की जा रही है। जल्द ही पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी। फिलहाल महिला की सास को चोट नहीं लगी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.