Move to Jagran APP

बिहार की रहने वाली महिला से गुरुग्राम में दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपित युवक फरार

शिकायत है कि आरोपित तीन साल से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब भी पीड़िता ने शादी करने की बात की तो उसने यही कहा कि जल्द कर लेंगे। अब वह शादी करने से मना कर रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 13 Nov 2020 02:23 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2020 02:23 PM (IST)
बिहार की रहने वाली महिला से गुरुग्राम में दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाला आरोपित युवक फरार
पुलिस ने फरार युवक की तलााश शुरू की।

गुरुग्राम [आदित्य राज]। दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम एक शादीशुदा महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के राजेंद्रा पार्क थाना इलाके में एक शादीशुदा महिला के साथ शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने तीन साल तक दुष्कर्म किया। महिला ने युवक की धोखेबाजी से तंग आकर पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

loksabha election banner

कई साल से जानते हैं आरोपित व पीड़िता एक-दूसरे को

मूल रूप से बिहार निवासी 27 वर्षीय पीड़िता का अपने पति के साथ चार साल पहले विवाद हो गया था। इसके बाद उसके पति बच्चों सहित उसे छोड़कर चले गए। इसके बाद वर्ष 2017 के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक से पीड़िता की जान-पहचान हो गई। फिर दोनों ने शादी का निर्णय लिया। पारिवारिक विवाद की वजह से महिला के पति व बच्चे उसके साथ नहीं रह रहे हैं। ऐसे में यह महिला इस युवक के संपर्क में आई। इसके बाद युवक ने महिला से शादी का वादा करके लगातार तीन साल तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला के पूछने पर युवक शादी की बात करने की बात कहता रहा।

तीन से धोखा देकर बना रहा था शारीरिक संबंध

शिकायत है कि आरोपित तीन साल से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। जब भी पीड़िता ने शादी करने की बात की तो उसने यही कहा कि जल्द कर लेंगे। अब वह शादी करने से मना कर रहा है।

वहीं, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत सामने आते ही मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी से पूरी सच्चाई सामने आएगी। वहीं, महिला ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि युवक धोखा देकर उसके साथ 3 साल तक शारीरिक संबंध कायम किए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.