Move to Jagran APP

बेटी पर बुरी नजर रखने से परेशान थी मां, पति को उतारा मौत के घाट

मजीजुल ने दूसरी शादी 30 वर्षीय युवती से की, जिसकी पहले से ही एक बेटी है। उसकी उम्र तेरह साल है।

By Amit MishraEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 01:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 02:07 PM (IST)
बेटी पर बुरी नजर रखने से परेशान थी मां, पति को उतारा मौत के घाट
बेटी पर बुरी नजर रखने से परेशान थी मां, पति को उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम [जेएनएन]। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार महिला काफी समय से परेशान चल रही थी। उसका पति अपनी सौतेली बेटी के पर ही बुरी नजर रख रहा था। शराब के नशे में बुरा भला भी कहता था। कई बार दोनों के बीच मारपीट भी हुई।

prime article banner

मंगलवार देर रात भी मृतक शराब पीकर घर आया था। इसी बीच दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर महिला ने पति के सिर पर पत्थर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: चूरन वाले नोट को असली समझ ठगों ने थमा दिया सोने के सिक्कों से भरा थैला

मूलरूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला 42 वर्षीय मजीजुल दफादार अपने परिवार सहित गांव नाथूपुर स्थित झुग्गी में रहता था। यहां पर वह कूड़ा बीनने का काम करता था। उसके दो बेटे हैं। एक की उम्र पांच साल और दूसरे की सात साल।

मजीजुल ने दूसरी शादी 30 वर्षीय युवती से की, जिसकी पहले से ही एक बेटी है। उसकी उम्र तेरह साल है। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे महिला का अपने पति के साथ झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। इसके बाद मामला बढ़ने पर महिला ने एक पत्थर उसके माथे में दे मारा। जिससे वह लहूलुहान हो गया।

यह भी पढ़ें: 'छोटी उम्र विवाह से रुक सकता है कन्या का विकास, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां'

इसके बाद महिला एक साइड अपने बच्चों के साथ सो गई। जब वह सुबह उठी तो पति की मौत हो चुकी थी। पुलिस को महिला ने बताया कि उसका पति अधिक शराब पीता था। यही नहीं वह अपनी सौतेली बेटी से गलत हरकत करता था। घटना के बाद महिला के रिश्तेदार बच्चों को अपने पास ले गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.