विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPS Vikas Arora: कौन हैं विकास अरोड़ा, जिन्हें मिली गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 23 Aug 2023 02:05 PM (IST)

Who is IPS Vikas Arora विकास अरोड़ा की गिनती प्रदेश के तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। इससे पहले भी वह ...और पढ़ें

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला।
नवनियुक्त पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने गुरुग्राम पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला।

HighLights

  1. इससे पहले फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर की कमान संभाल रहे थे विकास अरोड़ा
  2. रोहतक रेंज के आइजी राकेश आर्य को फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया
  3. कला रामचंद्रन एडीजीपी प्रशासन होंगी, महेंद्रगढ़ व सिरसा के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। आईपीएस विकास अरोड़ा (IPS Vikas Arora) ने आज बुधावर को गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाला है।

इससे पहले वे फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर की कमान संभाल रहे थे। यहां पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात रहीं आईपीएस कला रामचंद्रन को ट्रांसफर कर एडीजीपी एडमिनिस्ट्रेशन लगाया गया है।

तेजतर्रार अधिकारियों में होती है अरोड़ा की गिनती

विकास अरोड़ा की गिनती प्रदेश के तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। इससे पहले भी वह गुरुग्राम में डीसीपी ईस्ट का प्रभार संभाल चुके हैं। दूसरी ओर गुरुग्राम में दो और अधिकारियों की जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं।

Also Read- 'बदमाश बदमाशी छोड़ दें या फिर शहर...', गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा की अपराधियों को चेतावनी

ममता सिंह को एडीजीपी ला एंड आर्डर के साथ-साथ आरटीसी भोंडसी का चार्ज दिया गया है। वीरेंद्र कुमार विज को डीसीपी ट्रैफिक के साथ-साथ डीसीपी ईस्ट का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 

प्रमुख बातें-

  • विकास अरोड़ा 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
  • वह 2010 से 2011 के बीच गुरुग्राम में डीसीपी ईस्ट रह चुके हैं।
  • फरीदाबाद पुलिस आयुक्त रहने के दौरान अरोड़ा ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

गौरतलब है कि हरियाणा की खट्टर सरकार ने सोमवार यानी 21 अगस्त को नए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की नियुक्ति के बाद अब उच्च स्तरीय पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया था। राज्य सरकार ने सोमवार को 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए थे।

नूंह हिंसा के करीब 22 दिन बाद गुरुग्राम की पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन को इस पद से हटा दिया गया। वहीं, फरीदाबाद के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को गुरुग्राम के नए पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई।