Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुग्राम में दो महिलाओं ने की शादी: टीवी एक्ट्रेस बनीं दूल्हा, मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 09:43 AM (IST)

    गुरुग्राम में समलैंगिक जोड़े ने रीति रिवाज के साथ शादी की है। शादी से पहले दोनों करीब चार साल तक प्रेम संबंध रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्ते को और मजबूत करने के लिए शादी कर पूरा जीवन साथ बिताने का फैसला लिया। दो महीने पहले मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में दोनों ने शादी की। अब सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

    Hero Image
    समलैंगिक जोड़े ने रीति रिवाज के साथ शादी की। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम की एक महिला ने समलैंगिक शादी रचाई है। यह शादी दो महीने पहले हुई थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई है।

    समलैंगिक जोड़े की पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की रस्में निभाई गईं। दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर मांग में सिंदूर भरा और सात फेरे भी लिए। गुरुग्राम की रहने वाली अंजू शर्मा पेशे से टीवी कलाकार हैं। उन्होंने मूलरूप से फतेहाबाद की रहने वालीं मेकअप आर्टिस्ट कविता से शादी की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस रिश्ते में अंजू पति का किरदार निभा रही हैं और कविता पत्नी का। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंजू शर्मा ने कुछ दिन पहले ही शादी का वीडियो और फोटो शेयर किए। उन्होंने बताया कि दोनों में पहली नजर में ही प्रेम हो गया था।

    दो महीने पहले धर्मशाला में की शादी

    चार साल तक दोनों प्रेम संबंधों में रहीं। फिर फैसला लिया कि दोनों शादी करके साथ जीवन बिताएंगी। शादी को हुए करीब दो महीने हो गए हैं।

    शादी गुरुग्राम के मदनपुरी स्थित छोटी पंचायत धर्मशाला में हुई थी। फिलहाल दोनों शादी के बंधन में बंधकर काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो भी शेयर कर रही हैं।