Move to Jagran APP

रामकाज में लगेंगे हजारों रामभक्त, एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा निधि समर्पण अभियान

देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया के रामभक्त उत्साहित हैं। सभी मंदिर निर्माण के लिए चलने वाले निधि समर्पण अभियान में अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं। लोगों के उत्साह से ऐसा लग रहा है जैसे अभियान के दौरान हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरा देश राममय हो जाएगा।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 06:25 PM (IST)
रामकाज में लगेंगे हजारों रामभक्त, एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा निधि समर्पण अभियान
विभिन्न संगठनों से जुड़े साढ़े तीन हजार लोग निभाएंगे भूमिका।

गुरुग्राम (आदित्य राज)। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बने इसके लिए विभिन्न संगठनों से जुड़े लगभग साढ़े तीन हजार लोग अपनी भूमिका निभाएंगे। सभी घर-घर जाकर निधि समर्पण (धन संग्रह) अभियान चलाएंगे। अभियान एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए 26 जनवरी से पहले हर स्तर पर तैयारी पूरी कर ली जाएगी। तैयारी इस तरह से की जाएगी कि पूरा जिला राममय दिखाई देगा। हर समाज के लोगों को अभियान से जोड़ा जाएगा। इसके लिए 750 से अधिक टोलियां बनाई जाएंगी। कार्यालय गुरुद्वारा रोड स्थित श्री एसएन सिद्धेश्वर मंदिर में बनाया जाएगा।

loksabha election banner

अभियान के बारे में तैयारी को लेकर रविवार को सेक्टर-41 स्थित शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंधित संगठनों की बैठक आयोजित हुई। इसमें काफी लोग ऐसे भी शामिल हुए जो संघ से संबंधित संगठनों से जुड़े हुए नहीं हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि राम मंदिर को लेकर लोगों में किस कदर उत्साह है।

संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार, महानगर संघचालक जगदीश ग्रोवर, महानगर कार्यवाह हरीश कुमार एवं श्री शिव मंदिर (मारुति के सामने) मठ के महंत संगम जी महाराज के सानिध्य में आयोजित बैठक में अभियान के जिला प्रभारी व विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह एवं सह प्रभारी संजीव कुमार ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने अपने संबाेधन से ऐसा समां बांधा कि कुछ मिनट तक मंदिर परिसर जय श्रीराम से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्षों के संघर्ष के बाद जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। हम सभी का सौभाग्य है कि आंखों के सामने मंदिर बनेगा।

देश में ही बल्कि पूरी दुनिया के रामभक्त मंदिर निर्माण को लेकर उत्साहित हैं। सभी मंदिर निर्माण के लिए चलने वाले निधि समर्पण अभियान में अपनी भूमिका निभाने को तैयार हैं। लोगों के उत्साह से ऐसा लग रहा है जैसे अभियान के दौरान हरियाणा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश राममय हो जाएगा। उन्होंने अभियान के लिए समय निकालने हेतु लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा समय युगों-युगों में एकाध बार आता है। अभियान के दृष्टि से गुरुग्राम महानगर के पालक की जिम्मेदारी संभालने वाले अमन शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में विहिप के प्रांत गो-सेवा प्रमुख ईश्वर मित्तल, हरियाणा गो-सेवा आयोग के सदस्य पूरण यादव, महेंद्र यादव, थानमल शर्मा, अनुराग कुलश्रेष्ठ, आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख अनिल कश्यप, संपर्क प्रमुख प्रदीप शर्मा, महानगर प्रचार प्रमुख शरद जिंदल, स्टारेक्स यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डा. अशोक दिवाकर के अलावा विधायक सुधीर सिंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, हरियाणा डेयरी सहकारी विकास प्रसंघ के पूर्व चेयरमैन जीएल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता सुमेर सिंह तंवर एवं श्री सिद्धेश्वर मंदिर सभा के महासचिव रामअवतार गर्ग सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.